Posts

मसीह और कैद में पड़ी आत्माएँ: 1 पतरस 3:19–20 का बाइबिलीय और व्याख्यात्मक अध्ययन

मसीह और कैद में पड़ी आत्माएँ : 1 पतरस 3:19–20 का बाइबिलीय और व्याख्यात्मक अध्ययन सारांश 1 पतरस 3:18–20 नए नियम के कठिन और सबसे अधिक चर्चा किए जाने वाले अंशों में से एक है । पतरस लिखता है कि मसीह “ शरीर के अनुसार तो मार डाला गया , पर आत्मा के अनुसार जिलाया गया ,” और फिर कहता है कि मसीह ने “ जाकर उन आत्माओं को भी प्रचार किया जो कैद में थीं ।” पतरस इन आत्माओं को नूह के दिनों में परमेश्वर की अवज्ञा करने वालों से जोड़ता है । इस अंश की विभिन्न व्याख्याएँ की गई हैं । कुछ विद्वानों के अनुसार मसीह ने नूह के द्वारा उस समय के लोगों को परमेश्वर की चेतावनी दी ; कुछ के अनुसार उसने विद्रोही आत्मिक शक्तियों के सामने अपनी विजय की घोषणा की ; कुछ इसे उन मनुष्यों से जोड़ते हैं जो मर चुके थे ; और कुछ मानते हैं कि मसीह ने पुराने नियम के उन विश्वासियों के सामने अपनी पूर्ण हुई मुक्ति की घोषणा की , जो मसीहा की प्रतीक्षा करते हुए मर गए थे । इन सभी विचारो...